नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि दक्षिण भारत में देश की दूसरी राजधानी बनाने की कोई योजना नहीं है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने राज्यसभा में एक प्रश्नन के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सरकार को नहीं लगता कि दक्षिण भारत में देश की दूसरी राजधानी बनाए जाने की जरूरत है। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के सदस्य के वीपी रामचंद्र राव ने पूछा था कि क्या सरकार को दक्षिण भारत में दूसरी राजधानी बनाने की योजना है।
दक्षिण भारत में दूसरी राजधानी नहीं