दादरा नगर हवेली व दमन दीप का बिल लोकसभा में पेश

केंद्र शासित प्रदेशों दादरा नगर हवेली और दमन द्वीप को मिलाकर एक करने के लिए गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में मंगलवार को एक बिल पेश किया। जम्मू -कश्मीर को दो हिस्सों में बांटकर जम्मू -कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बनाने के 3 महीने बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।